मुंगेर, जून 17 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बुधवार को नशामुक्ति दिवस के अवसर पर सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने नशा नहीं करने का संकल्प लिया। बीडीओ विश्वजीत कुमार तिवारी ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों और कर्मियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद बीडीओ विश्वजीत कुमार तिवारी ने कहा, नशा न केवल व्यक्ति को, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। सरकारी सेवक समाज के रोल मॉडल होते हैं। जब हम खुद नशे से दूर रहेंगे तभी आम लोगों को जागरूक कर पाएंगे। आज हम सभी संकल्प लें कि न खुद नशा करेंगे और न किसी को करने देंगे। उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि वे नशे की लत से बचें और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं। कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विद्यासागर, सांख्यिकी ...