हरदोई, जनवरी 1 -- हरदोई। नववर्ष पर ग्राम डिघिया में नशा उन्मूलन को लेकर जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सवर्ण चेतना सभा के तत्वावधान में ग्रामोदय इंटर कॉलेज से ग्राम डिघिया तक आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने ईश्वर को साक्षी मानकर नववर्ष की पूर्व संध्या से 24 घंटे तक किसी भी प्रकार का नशा व धूम्रपान न करने की शपथ ली। सवर्ण चेतना सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आदर्श दीपक मिश्र एडवोकेट ने कहा कि नशा विनाश की जननी है और अपराध का प्रारंभिक स्रोत भी। नशे के कारण समाज में जो प्रतिष्ठा धूमिल हुई है, उसे नशा मुक्त होकर पुनः स्थापित किया जा सकता है। सुशील कुमार मिश्रा, कौशल किशोर, बनवारी लाल वर्मा, संजय मिश्रा, मुकेश, अनुराग मिश्रा, आदित्य वर्मा, सुयश मिश्रा, नवल किशोर, रामबहादुर यादव, अभय मिश्रा, सुधा अवस्थी, सोनी पाण्डेय सहित बड़ी संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.