नशा नाश की जड़, युवा शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में दें योगदान:प्राचार्य
रांची, जून 25 -- चान्हो, प्रतिनिधि। नशा नाश की जड़ है और युवाओं को इससे दूर रहकर शिक्षा, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में योगदान देना चाहिए। यह बात सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बीजूपाड़ा के प्रधानाचार्य नीरज तिवारी ने गुरुवार को नशामुक्ति अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कही। विद्यालय के छात्र-छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर बीजूपाड़ा चौक पहुंचे, जहां उन्होंने नुक्कड़ नाटक और जनजागरण कार्यक्रम प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने बताया कि नशे की लत व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करती है। इससे आर्थिक, सामाजिक और शारीरिक नुकसान होता है तथा पारिवारिक कलह और अपराध की घटनाएं बढ़ती हैं। यह भी पढ़ें- विकर पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में चलाया गया नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम के दौरान 'नशा छो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.