नशा नाश का कारण, इससे दूर रहेंगे तो खुश रहेंगे
कोडरमा, जून 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राज्य सरकार द्वारा राज्यव्यापी "नशामुक्त झारखण्ड" अभियान के तहत जिला स्वास्थ्य समिति, कोडरमा की ओर से सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. रंजीत कुमार ने आईसीटीसी केंद्र के कर्मियों, अन्य स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों तथा उनके परिजनों को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई। उपाधीक्षक ने कहा कि नशा नाश का कारण है। इससे दूर रहेंगे तो हमेशा खुश रहेंगे। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने उपस्थित लोगों के बीच जागरूकता पम्पलेट वितरित कर मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों और उपलब्ध उपचार सेवाओं की जानकारी दी। अपने संबोधन में डॉ. रंजीत कुमार ने कहा कि मादक द्रव्यों का सेवन व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन पर गंभीर प्रभाव डालता है। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.