नशा नहीं, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास को चुनें : सुखराम
रांची, जून 13 -- मुरहू, प्रतिनिधि। इंदीपीड़ी पंचायत के कंतिकेल गांव में महिला मंडल के तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं, युवाओं तथा गांव के अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान नशे और विभिन्न बुरी आदतों से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत के मुखिया सुखराम सरूकद ने कहा कि नशा केवल हड़िया, दारू, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा और तंबाकू तक सीमित नहीं है। मोबाइल का अत्यधिक उपयोग, इंटरनेट पर अनावश्यक समय बिताना, जुआ खेलना, गाली-गलौज करना, आलस्य, समय की बर्बादी और काम से बचने जैसी प्रवृत्तियां भी व्यक्ति एवं समाज के विकास में बड़ी बाधा बनती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भूमिका परिवार और समाज के निर्माण में सबसे महत्वपूर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.