नशा देकर शिक्षक को लूटा, बची जान
सुपौल, जुलाई 16 -- वीरपुर । एक संवाददाता नेपाल के चितवन जिले के एक शिक्षक के साथ लूटपाट और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और नकदी व सामान लूटने के बाद कपड़े उतारकर कोशी नदी में फेंक दिया।करीब 200 किलोमीटर तक नदी की धारा में बहने के बाद स्थानीय नाविकों और ग्रामीणों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, नेपाल के चितवन जिले के खैरहनी नगरपालिका-1 निवासी 49 वर्षीय गोबिंद प्रसाद भुसाल मकवानपुर स्थित जनता माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। बताया गया कि वह नाइट बस से चितवन से इलाम जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात लोगों ने कथित रूप से उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने उनके पास मौजूद नकदी, सामान और अन्य कीमती वस्तुएं लूट लीं तथा उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.