नशा देकर नाबालिग छात्रा को घर से उठाया
मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। माधोपुर सुस्ता इलाके की 15 वर्षीय छात्रा का प्रेम प्रसंग में अपहरण कर लिए जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। बुधवार को छात्रा की मां ने कच्ची-पक्की ओपी में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उसने गांव के ही मो. मुन्ना के पुत्र छोटू और उसके मित्रा रामा कुमार को आरोपित बनाया है। उसने पुलिस का बताया है कि बेटी इसी साल मैट्रिक की परीक्षा दी थी। गांव के ही दोनों नामजद आरोपित उसे फोन पर परेशान करते थे। बीते 15 मई को छात्रा घर पर अकेली थी। उसे नशा देकर दोनों ने अपहरण कर लिया है। ओपी के दारोगा अरविंद कुमार को मामले की जांच की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.