नशा तस्कर गिरफ्तार
फरीदाबाद, अगस्त 2 -- पलवल, संवाददाता। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सीआईए होडल पुलिस ने 102 ग्राम चरस के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजेन्द्र, निवासी बंचारी, बंचारी नहर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की सर्विस रोड पर चरस बेचने की फिराक में बैठा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया। कानूनी प्रक्रिया के तहत उप पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मा की मौजूदगी में तलाशी ली गई, जिसमें आरोपी के पास से 102 ग्राम चरस और 800 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब उससे पूछताछ कर नशा तस्करी के नेटवर्क और सप्लायरों की जानकारी जुटाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.