नशा तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा
काशीपुर, सितम्बर 28 -- काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने नशा तस्करी में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थों के अवैध व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मोहल्ला किला निवासी जुनैद उर्फ बबलू ढोढ़ी पुत्र अनीस अहमद लंबे समय से नशे की तस्करी में संलिप्त था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में तीन एनडीपीएस और एक गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। लगातार चेतावनी के बावजूद नशे का अवैध कारोबार बंद न करने पर पुलिस ने उसे निरुद्ध करने की कार्रवाई की। एएसपी स्वप्न किशोर सिंह ने कहा कि नशे के कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ कठोर और प्रभावी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.