नशा तस्कर कबाड़ी गिरफ्तार
रिषिकेष, जुलाई 15 -- नशा तस्करी में संलिप्त एक कबाड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की तलाशी में पुलिस ने करीब सात ग्राम स्मैक बरामद की है। पूछताछ में आरोपी की पहचान आदि निवासी कालेकीढाल, ऋषिकेश के रूप में हुई है। एसएसआई नवीन जोशी के मुताबिक पुलिस टीम ने बीते मंगलवार की रात गश्त के दौरान आरोपी को दबोचा। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। एसएसआई ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में स्मैक कालेकीढाल के ही एक शख्स से खरीद कर लाने की बात कही है। जांच कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.