गुड़गांव, मार्च 3 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। नशा मुक्त अभियान के तहत गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा ने सिकंदरपुर की टीम ने शहर के दो अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर दो नशा तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल एक किलो 298 ग्राम गांजा और 572 ग्राम चरस बरामद की गई है। राजीव नगर से दबोचा गया चरस तस्कर अपराध शाखा सिकंदरपुर की टीम सोमवार को सेक्टर-14 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजीव नगर (सेक्टर-12ए) में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 31 वर्षीय सुरेंद्र सिंह को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 572 ग्राम अवैध चरस (सुल्फा) बरामद हुई। आरोपी मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले का रहने वाला है। सिंगा चौक के पास गांजा सहित पकड़ा गया युवक पुलिस टीम ने सिंगा चौक के पास से 25 वर्षीय सुरजीत युवक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.