फरीदाबाद, जुलाई 18 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में शनिवार को हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन (करनाल) के सभागार में ''एक पुलिस, एक संकल्प- ड्रग्स मुक्त हरियाणा'' विषय पर प्रदेशभर के थाना प्रभारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार और प्रभावी अभियान चलाएं।

समाज की सहभागिता उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों में नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जाए। इसके साथ ही नशे के आदी व्यक्तियों की पहचान कर उनका उपचार, परामर्श और पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे सामान्य जीवन में वापस लौट ...