नशा तस्करों पर लगाम नहीं, दस साल में सात गुना बढ़े मामले
फरीदाबाद, सितम्बर 26 -- फरीदाबाद, अमित भाटिया। नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। नशा तस्करों की गिरफ्तारी से लेकर उनकी संपत्ति अटैच करने या उसे ध्वस्त करने तक के दावे किए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद जिले में नशे से जुड़े मुकदमों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले दस साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो नशा तस्करी के मामलों में करीब सात गुना तक बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2015 में जहां पूरे साल नशा तस्करी के 47 मुकदमे दर्ज हुए थे, वहीं वर्ष 2025 में इनकी संख्या बढ़कर 467 तक पहुंच गई और इस साल अब तक पुलिस 355 मामले दर्ज कर चुकी है।
नशा तस्करी के बढ़ते मामले नशा तस्करों के खिलाफ की गई कार्रवाई और दर्ज मामलों के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2015 में औसतन सात दिन में नशा तस्करी का एक मामला दर्ज होता था। अब स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.