नशा तस्करों को दी गई अंतिम चेतावनी
भागलपुर, जून 8 -- नवगछिया, निज संवाददाता। परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत गरैया गांव में नशा मुक्ति को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में नशा तस्करों और नशा का सेवन करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति प्रतिनिधि बबलू शर्मा ने की। बैठक में गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान गांव को नशा मुक्त बनाने और युवाओं को नशे की लत से बचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। परबत्ता थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने नशा तस्करों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग नशे के कारोबार में संलिप्त हैं, वे इस धंधे को छोड़कर कोई वैकल्पिक रोजगार अपनाएं। यह भी पढ़ें- नशा तस्करों को दी गई अंतिम चेतावनी अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.