नशा तस्करों के ठिकानों को खंगाला
गुड़गांव, मार्च 19 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस ने गुरुवार को नशा तस्करों और संदिग्ध अपराधियों के खिलाफ एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके के संदिग्ध तत्वों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीमों ने विशेष रूप से पटौदी कस्बे की धारा कॉलोनी और व्यापारी मोहल्ला को निशाने पर लिया। ये वे इलाके हैं जहां पूर्व में नशा तस्करी की शिकायतें मिलती रही हैं। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने उन अपराधियों के घरों और ठिकानों की भी बारीकी से जांच की, जो पहले नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त रहे हैं। सर्च ऑपरेशन की सबसे खास बात डॉग स्क्वॉड का शामिल होना रही। प्रशिक्षित कुत्तों की मदद से पुलिस ने घरों के अंदरूनी हिस्सों, छतों और संदिग्ध खाली प्लॉटों की तलाशी ली, ताकि जमीन में दबाकर या गुप्त जगहों पर छिपाकर रखे गए मादक पदार्थों का पता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.