नशा तस्करों के आय का स्त्रोत तलाशेगी कुमाऊं की पुलिस: आईजी
हल्द्वानी, जुलाई 21 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने मंगलवार को कहा कि रेंज की पुलिस अब नशा तस्करों के खिलाफ आर्थिक मोर्चे पर भी सख्त कार्रवाई करेगी। नशा तस्करों की अवैध आय के स्रोतों की पहचान की जाएगी और उनकी चल-अचल संपत्तियों का पूरा ब्योरा जुटाया जाएगा। जांच में अवैध संपत्ति मिलने पर नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान आईजी ने कहा कि केवल गिरफ्तारी करना पर्याप्त नहीं है। नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई कर इस अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा। इसके लिए पुलिस विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर वित्तीय पहलुओं की भी जांच करेगी। इसके अलावा आईजी ने कहा कि आधुनिक तकनीक से विवेचनाओं पर फोकस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.