नशा तस्करों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की तैयारी
फरीदाबाद, अक्टूबर 5 -- अमित भाटिया फरीदाबाद। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अब नशा तस्करों की संपत्ति पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पुलिस ने सक्रिय नशा तस्करों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि तस्करों ने नशे के अवैध कारोबार से कहां-कहां और कितनी संपत्ति बनाई है। जांच के आधार पर अवैध तरीके से बनाई गई संपत्तियों को अटैच किया जाएगा और नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी。
पुलिस की समीक्षा बैठक हाल ही में पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने प्रदेश के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। बैठक में डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि पुलिस नशा तस्करों की गिरफ्तारी तक ही सीमित रहने की बजाय उनके पूरे नेटवर्क और वित्तीय स्त्रोतों पर भी प्रहार करे। ऐसे में अब पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.