रिषिकेष, मार्च 2 -- बैराज-चीला मार्ग पर लक्ष्मणझूला पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाइक सवार दो लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया। तलाशी में उनके कब्जे से करीब एक किलो चरस बरामद हुई। पूछताछ में उनकी पहचान मेनपाल उर्फ मोनू, निवासी इंचौडा, मुजफ्फनगर यूपी और राजकुमार, निवासी तोतापुर फाजिलपुर, संभल यूपी के रूप में हुई। थानाध्यक्ष सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तस्करी में प्रयुक्त बाइक को सीज कर पेशी के बाद आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.