नशा तस्करी में ऑटो चालक गिरफ्तार
रिषिकेष, अगस्त 24 -- मोतीचूर फ्लाईओवर के पास अंडर पास से पुलिस ने एक ऑटो चालक को दबोच लिया। तलाशी में पुलिस को आरोपी से करीब छह ग्राम स्मैक मिली। पूछताछ में आरोपी की पहचान संतोष निवासी प्रेम विहार चौक, हरिपुरकला के रूप में हुई। कोतवाल प्रदीप कुमार लुंठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ने पेशे से ऑटो चालक है। वह स्मैक हरिद्वार क्षेत्र से खरीदकर लाया था। पेशी के बाद कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.