देहरादून, जुलाई 15 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दून पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से 30 लाख रुपये से अधिक कीमत की 100.73 ग्राम स्मैक और 500 ग्राम चरस बरामद की गई है। तस्कर यह खेप सहारनपुर और बरेली से सस्ते दामों में लाकर देहरादून के शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं और स्थानीय युवाओं को महंगे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि 14 जुलाई की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें चार अलग-अलग स्थानों से यह गिरफ्तारियां हुईं। रायपुर थाना पुलिस ने सहस्रधारा रोड पेरिस विहार के पास चेकिंग के दौरान आकाश कुमार कनौजिया (30) को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से 57.80 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बरेली से ...