नई दिल्ली, मई 8 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। पूर्वी जिला स्पेशल स्टाफ ने एक अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह हिमाचल प्रदेश से 'मलाणा चरस' लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचता था। पुलिस ने इस मामले में कुल्लू के मुख्य आपूर्तिकर्ता सहित पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने कुल 480.4 ग्राम उच्च गुणवत्ता की मलाणा चरस और तस्करी के नेटवर्क में इस्तेमाल होने वाले सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं। डीसीपी राजीव कुमार ने शुक्रवार को बताया कि नौ अप्रैल को गाजीपुर के घड़ोली गांव के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दो संदिग्धों को पकड़ा था। पकड़े गए आरोपियों गाजियाबाद के लोनी निवासी 31 वर्षीय शुभम जैन और बागपत निवासी 21 वर्षीय राहुल कुमार के पास से 115 ग्राम चरस बरामद हुई।

पूछताछ में खुलती गई नेटवर्क की प...