भदोही, मई 31 -- भदोही, संवाददता। कालीन नगरी में रविवार को विश्व तंबाकू दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विविध स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोगों ने नशे से दूरी बनाने का संकल्प लिया। साथ ही इसके नुकसान पर चर्चा किया। शहर से सटे अस्ती गांव में रविवार को संभ्रांतजनों की बैठक हुई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नशा से न सिर्फ धन की बर्बादी होती है बल्कि वह तन एवं मन दोनों को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। अपने स्तर से लोगों को नशा के प्रति जागरूक करने का काम हम सभी को करना चाहिए। इतना ही नहीं, शराब, गांजा समेत अन्य मादक पदार्थों का कारोबार करने वालों के बारे में पुलिस को सूचित करना चाहिए, ताकि उन पर अंकुश लग सके। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विद्यार्थियों को दिलाई तंबाकू त्यागने की शपथ लेकिन पूरी तरह से जन सामान्य का सह...