गिरडीह, जून 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह नगर निगम ने बुधवार को निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जन-जागरूकता रैली निकाली। जिसमें महापौर प्रमिला मेहरा, नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुआ, उपनगर आयुक्त अब्दुल समद सहित अधिकारी और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रैली निगम कार्यालय से निकाली और विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों से होकर गुजरी। लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया। महापौर ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशामुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक इस अभियान को अपना व्यक्तिगत दायित्व समझकर आगे आए। यह भी पढ़ें- नशा के खिलाफ एकजुट कर रहीं 4 लाख 50 हजार दीदियां उ...