सहरसा, अगस्त 12 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। अंचल के गोपालपुर फुलवरिया टोला में मंगलवार को शिव शिष्य हरिन्द्रानन्द फाउंडेशन के तत्वावधान में नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। इसका विषय नशा मुक्ति में भगवान शिव की शिष्यता का प्रभाव रहा। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए शिव शिष्य भाई परमेश्वर ने कहा कि किशोर और युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। इससे उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक मार्ग अपनाकर भी लोगों को नशे से दूर किया जा सकता है। साहब श्री हरिन्द्रानन्द जी के बताए तीन सूत्रों को अपनाकर जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Gridih News: नशामुक्ति की शपथ के बाद छात्रों ने जाना मतदाता बनने का महत्व वक्ताओं ने बताया कि पहला सूत्र मन ही मन भगव...