मथुरा, जून 29 -- विश्व नशा मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में केडी विश्वविद्यालय के चिकित्सा शिक्षा संस्थान केडी मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के मनोचिकित्सा विभाग तथा नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के मार्गदर्शक एवं प्रति-कुलपति डॉ. गौरव सिंह द्वारा केडी मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डीन और प्राचार्य डॉ. आरके अशोका, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंह, कुलसचिव डॉ. विकास कुमार अग्रवाल आदि का स्वागत किया गया। मनोचिकित्सक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है। यह भी पढ़ें- नशा खुशहाल जीवन के लिए अभिशापः डॉ. अशोका उन्होंने केडी हॉस्पिटल में नशे के दुष्प्रभा...