भागलपुर, फरवरी 26 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। होली आते ही नशाखुरानी गिरोह के सदस्य सक्रिय हो गए हैं। इस तरह की गुप्त सूचना मिलने के बाद जीआरपी की टीम अलर्ट मोड में आ गई है। नशाखुरानी गिराहे के सदस्यों से निपटने के लिए 16 सदस्यीय टीम का गठन कर दिया गया है। एक टीम में चार सदस्यों को रखा गया है। इस संदर्भ में रेल अपर पुलिस अधीक्षक उमेश्वर चौधरी ने बताया कि यात्रियों को नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों से बचाने के लिए अभी से ही अभियान शुरू कर दिया गया है। यात्रियों में जागरूकता लाने के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जिनमें फिलहाल चारों टीम को बंगाल के लिए रवाना किया गया है। टीम के सदस्यों को माइक दिया गया है। जिससे सभी स्टेशनों पर उतर कर यात्रियों को जागरूक करने का काम करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.