कोडरमा, जनवरी 7 -- कोडरमा। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में संचालित आठ दिवसीय नशामुक्ति अभियान के तहत बुधवार को तीसरे दिन पुतो गांव में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार थे। उन्होंने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नशीले पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभावों तथा इससे संबंधित कानूनों की जानकारी देना है। नशा आज समाज की सबसे बड़ी सामाजिक बुराइयों में शामिल हो चुका है, जिसके कारण अपराध, घरेलू हिंसा, सड़क दुर्घटनाएं और आर्थिक तंगी बढ़ रही है। युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति उनके भविष्य और करियर के लिए गंभीर खतरा है। अधिवक्ता नवल किशोर ने कहा कि नशे के सेवन से व्यक्ति का मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है और सही-गलत की पहचान स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.