भदोही, सितम्बर 18 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश विश्वविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत नशा को जड़ से खत्म करने की दिशा में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज बनाने का शपथ ग्रहण की। नशा से होने वाले नुकसान से छात्र-छात्राओं को रुबरू कराया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विकसित भारत रंग लीडर्स डायलाग 2027 क्विज और नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत बृहद अभियान के तहत छात्रों को क्विज करने के लिए प्रेरित किया गया और नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई। इस दौरान डॉ. राममूर्ति कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना ने नशा मुक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा के यह समाज के लिए अत्यंत ही खेद का विषय है कि सब कुछ जानते हुए भी लोग नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे है...