मुरादाबाद, फरवरी 9 -- मुरादाबाद। नशा करने के लिए रुपये देने से मना करने पर नागफनी थाना क्षेत्र में भाई ने भाई के साथ मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। घायल युवक की पत्नी ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो उसे भी पीट दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। नागफनी थाना क्षेत्र के झारखंडी मंदिर के पास रहने वाले शुभम वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई हर्ष नशे का आदी है। शुभम के अनुसार बीते छह फरवरी को रात करीब 11:30 बजे हर्ष ने उससे नशा करने के लिए पैसे मांगे। उसे पैसे देने से मना किया तो गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दिया, जिससे सिर फट गया। इस दौरान शुभम की पत्नी बचाने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट किया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित के अनुसार पहले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.