धनबाद, जून 22 -- निरसा, प्रतिनिधि। राजकीय पॉलिटेक्निक निरसा में नशा मुक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों के द्वारा स्थानीय क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य समाज को नशा मुक्त बनाने, युवाओं, ग्रामीणों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। विद्यार्थियों ने गांवों में जाकर लोगों से संवाद किया। बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, सामाजिक जीवन पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है। नशे से दूर रहने, अपने परिवार और समाज को भी नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया। प्राचार्य डॉ गणेश प्रसाद ने ऑनलाइन विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को संबोधित किया। कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी प्रभावित क...