जमशेदपुर, जून 4 -- जमशेदपुर। स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा 10 से 26 जून तक जिला के विभिन्न प्रखंड में मादक पदार्थ की नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान को लेकर सामुदायिक हेल्थ ऑफिसर के लिए ट्रेनिंग आयोजित किया जाएगा। इसमें जिला स्वास्थ्य विभाग की सुप्रिया डे घाटशिला, सुरभि कुमारी जुगसलाई और पी सोरेन काउंसलर सदर अस्पताल खासमहल को शामिल होना है। जबकि कोल्हान के अन्य जिले से भी स्वास्थ्य कर्मचारी ट्रेनिंग में शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...