नशा के खिलाफ पुलिस के अभियान को मिलेगी बंगाल सरकार की मदद
पूर्णिया, सितम्बर 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नशा के खिलाफ पूर्णिया पुलिस को बंगाल सरकार की पूरी मदद मिलेगी। यह भरोसा बंगाल के सीएम शुभेन्दु अधिकारी ने पूर्णिया एसएसपी डॉ शौर्य सुमन को दिया है। दरअसल बंगाल के सीएम ट्रांजिट विजिट पर बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे पूर्णिया सैन्य हवाई अड्डा पहुंचे थे। यहां उनके स्वागत के लिए पहुंचे पूर्णिया एसएसपी से उन्होंने नशा के खिलाफ चल रही मुहिम पर गंभीर चर्चा की एवं बंगाल के रास्ते आने वाली मादक पदार्थों की खेप पर अंकुश लगाने में पूरा सहयोग का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि सीएम शुभेन्दु अधिकारी कोलकोता से विशेष विमान के जरिए चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा पहुंचे थे। यहां से सड़क मार्ग के जरिए वे दालकोला के समीप बालूघाट में कार्यक्रम में शरीक होने रवाना हो गए। उनका काफिला मरंगा बायपास से जीरोमाइल होते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.