अररिया, अप्रैल 10 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता एसपी जितेन्द्र कुमार ने कहा कि यह शहर आपकी, जिम्मेदारी भी आपकी। नशा के खिलाफ पुलिस और पब्लिक मिलकर करें सीधा प्रहार। शांति समिति की बैठक के दौरान एसपी जितेंद्र कुमार ने स्पष्ट और बेबाक अंदाज में अपनी बातें रखी। उन्होंने कहा कि जो भी पदाधिकारी यहां आते हैं, वे अपनी नौकरी करने आते हैं, लेकिन यह शहर आप सबका है, इसलिए इसकी जिम्मेदारी भी आप ही की है। उन्होंने हालिया घटना को दुखद बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं अचानक होती हैं, लेकिन घटना के समय लोगों का वीडियो बनाने में लग जाना मानवता को शर्मसार करता है। अगर मौके पर मौजूद लोग सक्रिय होकर आरोपी को पकड़ लेते, तो घटना को वहीं रोका जा सकता था। एसपी ने कहा कि हम सब अपनी-अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा पा रहे हैं, जबकि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए संयुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.