जामताड़ा, जनवरी 5 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। नशा के खिलाफ जागरूकता और पीड़ितों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा जामताड़ा में 5 जनवरी से 12 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत जामताड़ा व्यवहार न्यायालय परिसर से आज जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण, परिवार न्यायालय के न्यायाधीश राजेश कुमार सहित अन्य न्यायाधीशों तथा अधिवक्ताओं ने भाग लिया। जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया और उसके दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। जागरूकता रैली में शामिल न्यायाधीशों ने ब्लॉक रोड, बैंक मोड़, सुभाष चौक, बिरसा मुंडा चौक होते हुए शहर का भ्रमण किया। उसके बाद पुनः जामताड़ा व्यवहार न्यायालय पहुंचे जहां पर शपथ ग्रहण के साथ कार्यक्रम का समापन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.