नशा के खिलाफ निकली गई जागरूकता रैली
चाईबासा, जून 2 -- चाईबासा, संवाददाता। खुंटपानी के पुरुनियां में सोमवार को नशा की रोकथाम को लेकर विशेष बैठक हुई। मौके पर खुंटपानी प्रखंड के प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा व पांड्राशाली थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल ने लोगों को नशा का प्रति जागरूक किया और नशा को त्यागने का आह्वान किया। प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने लोगों को नशा को त्याग कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने पर बल दिया। मौके पर ग्राम कल्याण प्रगति समिति के अध्यक्ष बागुन होनहागा, सुमन होनहागा, बलराम केसरी, जीवन होनहागा, लक्ष्मी होनहागा, बसंती होनहागा और गांव के सभी सम्मानित सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.