खगडि़या, जून 24 -- बेलदौर, एक संवाददाता। डुमरी पंचायत के मुखिया डोली कुमारी ने डीएम को आवेदन देकर अपने पंचायत में नशा के अवैध कारोबार कर रहे एक दर्जन कारोबारी पर विधि सम्मत कार्रवाई करने की मांग की है। मुखिया ने इससे प्रभावित होने वाले बच्चे एवं किशोरों के भविष्य के प्रति चिंता जताते हुए कहा कि इन कारोबारी के वजह से नई पीढ़ी के लोग तेजी से नशा का शिकार हो रहे है एवं उनमें अपराध की प्रवृत्ति पनप रही है। उन्होंने अपने पत्र में पंचायत के विभिन्न वार्ड में नशा के अवैध कारोबार को उजागर करते हुए कारोबारी का पूरा पता अंकित कर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- नशे की लत विनाश का रास्ता, ड्रग्स तस्करी गंभीर अपराध : डालसा यह भी पढ़ें- नशामुक्त समाज के लिए चला जागरूकता अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...