मुंगेर, जून 27 -- मुंगेर, एक संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर की ओर से शुक्रवार को एडीआर भवन में नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध जागरूकता और संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, distrito विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर आलोक गुप्ता ने की, जबकि संचालन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर दिनेश कुमार ने किया। इस अवसर पर उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली। यह भी पढ़ें- लालगंज में नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजितकार्यक्रम की मुख्य बातें अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि, नशीली दव...