नशा किसी भी सूरत में अच्छा नहीं : डीएसपी
रांची, जून 24 -- कांके, प्रतिनिधि। नशा किसी भी सूरत में अच्छा नहीं होता और इससे दूर रहकर ही युवा अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। यह बात डीएसपी अमर कुमार पांडे ने बुधवार को कांके राजकीयकृत प्लस-2 स्कूल में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में कांके थाना पुलिस ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए समाज पर नशे के नकारात्मक प्रभावों पर अपने विचार रखे और नशा से दूर रहने का संकल्प लिया। डीएसपी ने कहा कि नशा कानूनन अपराध है और इसके खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन समाज की भागीदारी भी जरूरी है। यह भी पढ़ें- स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए नशामुक्ति जरूरी थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति से नशे की आदत छोड़ी जा सकती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.