नशा कारोबार से जुड़ी 2.05 करोड़ की संपत्तियां जब्त
सहारनपुर, सितम्बर 30 -- सहारनपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस ने स्मैक तस्करी के दो आरोपियों से जुड़ी करीब 2.05 करोड़ रुपये की 13 चल-अचल संपत्तियां जब्त की हैं। यह कार्रवाई सक्षम न्यायालय के आदेश पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत की गई है। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि 16 अगस्त को बेहट पुलिस ने अमित उर्फ अनीस निवासी थाना सरसावा क्षेत्र और तालिब पुत्र सलीम निवासी थाना मिर्जापुर क्षेत्र को गिरफ्तार किया था। दोनों के कब्जे से 804 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। मुकदमे की जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार से अर्जित की गई संपत्तियों का पता लगाया। जांच में दोनों आरोपियों से जुड़ी 13 चल-अचल संपत्तियां चिन्हित की गईं। इनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब दो करोड़ पांच लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने संपत्तियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.