नशा कारोबार का मास्टर माइंड राहुल गिरफ्तार
रामगढ़, जुलाई 31 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर पुलिस ने नशा कारोबार के कथित मास्टर माइंड राहुल कुमार उर्फ राहुल गिरी को गिरफ्तार कर क्षेत्र में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है। आरोपी की गिरफ्तारी रांची रिंग रोड स्थित उसके ठिकाने से की गई। उसकी निशानदेही पर रामगढ़ जिला के बरकाकाना ओपी क्षेत्र स्थित बुढ़िया अरमादाग गांव में छापेमारी कर पुलिस ने 19.13 ग्राम ब्राउन शुगर (हेरोइन) तथा 68.99 ग्राम गांजा बरामद किया। शुक्रवार को प्रेस बयान जारी करते हुए भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने एजाज अंसारी उर्फ विक्की, अजमत अंसारी तथा राहुल बेदिया को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर (हेरोइन), एक बाइक, चार मोबाइल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.