समस्तीपुर, जून 7 -- पूसा। नशा कर हंगामा कर रहे लोगों ने वैनी थाना पुलिस की गश्ती टीम पर हमला कर दिया। जिसमें वैनी थाना के दो सिपाही जख्मी हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना वैनी थाना क्षेत्र के दिगम्बड़ा चौक के निकट की है। यह भी पढ़ें- नशा कर हंगामा कर रहे लोगों ने पुलिस की गश्ती टीम पर किया हमलाघटना का विवरण पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर वैनी थाना की गश्ती टीम नशापान कर हंगामा कर रहे लोगों के निकट पहुंची। इस दौरान आरोपित ने अचानक पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिसमें चालक सिपाही राजा कुमार सिंह एवं सिपाही लालू कुमार जख्मी हो गया।पुलिस की कार्रवाई इधर घटना की सूचना मिलते ही वैनी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची एवं जख्मी सिपाहियों को ईलाज के लिए ताजपुर रेफरल अस्...