सहारनपुर, जून 17 -- सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र की कमेला कॉलोनी में सोमवार देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब शादी समारोह से लौट रहे बारातियों पर कुछ युवकों के बीच मारपीट हो गई। आरोपियों ने मारपीट करते हुए जमकर हंगामा किया। इतना नहीं, लाठी-डंडों से हमला किया और वाहनों में भी तोड़फोड़ की। मारपीट कर आरोपी फरार हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार दिलाया। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है। बताया जाता है कि कमेला कॉलोनी में बारात से लौट रहे लोगों ने रास्ते में कुछ युवकों को नशा करते देखा। महिलाओं और बच्चों की मौजूदगी के चलते उन्हें वहां से हटने के लिए कहा गया। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में दल गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिय...