नशा करने से रोका तो पत्नी की गला घोंटकर कर दी हत्या
हाथरस, जुलाई 29 -- हाथरस, संवाददाता। चंदपा थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी पत्ती बनारसी में मंगलवार शाम शराब पीने का विरोध करने पर पति ने अपनी दूसरी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी युवक शराब पीने का आदी था। पत्नी आए दिन उसका विरोध करती थी। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी को दबोच लिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली चंदपा के गांव गढ़ी पत्ती बनारसी निवासी अभिषेक पुत्र ओमवीर सिंह की शादी दो साल पहले मैनपुरी के थाना कुरा क्षेत्र के गांव चितायन निवासी 27 वर्षीय कोमल से हुई थी। अभिषेक की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी उसके अत्याचारों से परेशान होकर घर छोड़ चुकी है। अभिषेक हाथरस की एक फैक्टरी में मजदूरी करता है, लेकिन पिछले कुछ समय से कोई काम नहीं कर रहा। वह शराब पीने का आदी है। मंगलवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.