नशा करने से रोकने पर बेटे ने मां के सिर पर मारी गोली, खून से लथपथ मां को खुद एम्स पहुंचाया
ऋषिकेश, जुलाई 6 -- ऋषिकेश में विस्थापित कॉलोनी की गली नंबर तीन स्थित घर में नशा करने से रोकने पर बेटे ने तमंचे से मां को गोली मार दी। घटना रविवार रात की है। सिर पर गोली लगने से मां जख्मी होकर खून से लथपथ हो गईं। आरोपी खुद ही मां को एम्स के ट्रामा सेंटर तक लेकर पहुंचा। पुलिस ने एम्स से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार लोगों को 63 वर्षीय ऊषा देवी को घायल अवस्था में बेटा सुमित गौड़ एम्स ले जाते दिखा। आईडीपीएल पुलिस चौकी प्रभारी विवेक राठी ने बताया कि आरोपी सुमित नशे का आदी है। बाहरवीं पास 32 वर्षीय सुमित पहले होटल में काम करता था। कुछ महीनों से वह बेरोजगार घूम रहा था। आसपास के लोगों ने बताया कि नशे को लेकर ही मां-बेटे में अक्सर विवाद चलता रहता था। सुमित अविवाहित है। दोनों घर पर अकेले ही रहते थे। तमंचा बरामद कर पुलिस आरोपी से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.