फरीदाबाद, मई 7 -- बल्लभगढ़,अशेाक जैन। दुकान के पास नशा करने से मना करने पर चाय विक्रेता पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।घायल प्रमोद कुमार निवासी सेक्टर-62 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ने बताया कि कुछ दिन पहले तीन अज्ञात युवकों को दुकान के पास नशा करने से रोका था, जिस पर उन्होंने धमकी दी थी।बुधवार सुबह करीब तीन बजे जब वह दुकान के बाहर सो रहा था, तभी वही तीन युवक आए और उस पर हमला कर चाकू से वार किए और मौके से फरार हो गए। इस दौरान वह घायल भी हो गया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस को अंदेशा है कि पुरानी रंजिश के...