फरीदाबाद, सितम्बर 28 -- फरीदाबाद, अमित भाटिया। सेक्टर-30 बाईपास रोड पर नहर किनारे मंदिर के पास 30 अगस्त की रात पुजारी की हत्या के मामले का अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मंदिर के पास नशा करने से रोकने पर पुजारी के साथ मारपीट करने के बाद सिर पर सिल-बट्टा से वार किया था, जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। सहायक पुलिस आयुक्त अपराध अमन यादव ने बताया कि 30 अगस्त की रात सेक्टर-30 बाईपास रोड पर नहर के साथ सुनसान जगह पर बने एक मंदिर के पास 65 वर्षीय पुजारी ओमप्रकाश के सिर में चोट मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के चचेरे भाई अहीरवाड़ा, ओल्ड फरीदाबाद निवासी अशोक कुमार की शिकायत पर थाना सेक्टर-31 में हत्या की धाराओं के तहत मामल...