नशा करने वाले व्यक्ति का पूरा परिवार हो जाता है तबाह
मिर्जापुर, अगस्त 19 -- मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के मुसफ्फरगंज स्थित केबीपीजी कॉलेज के शिक्षक सामुदायिक भवन में मंगलवार को नशा मुक्त भारत और नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने किया।गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय की इंदू दीदी ने कहा कि नशा केवल किसी एक व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि नशा करने वाले व्यक्ति के पूरे परिवार को तबाह कर देती है। साथ ही समाज के विकास की गति को रोकती है। उन्होंने युवाओं से आत्मबल के जरिए सामाजिक बुराई से दूर रहने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: मेडिकल कालेज में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम प्राचार्य प्रोफेसर रविन्द्र कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.