हजारीबाग, मार्च 7 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि नापोखुर्द गांव में गुरुवार रात्रि दो लोगों की निर्मम हत्या एवं छह लोगों को घायल कर देने के मामले को लेकर नापो खुर्द खेल मैदान में शनिवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता नापोखुर्द पंचायत के मुखिया गणेश साव ने की एवं संचालन चंदर भाई ने किया । गांव में सुधार के लिए कई विसंगतियों को दूर करने का निर्णय लिया गया। जिसमें पंचायत में हार्डकोक नहीं किया जाए एवं पंचायत से बाहर के कोयला नहीं देने का निर्णय लिया गया है। किसी भी सार्वजनिक स्थल पर व बाजार ,चौक चौराहे स्कूल के सामने, मंदिर के सामने ,खेल मैदान, मुरली पहाड़ इत्यादि धार्मिक स्थान एवं सार्वजनिक स्थानों पर महुआ शराब, गांजा, चरस, अंग्रेजी शराब आदि मादक पदार्थ का सेवन करते हुए पकड़े जाने पर उन पर Rs.21000 सामाजिक दंड लगाया जाएगा। तथा सामाजिक ए...