घाटशिला, अप्रैल 7 -- पोटका, संवाददाता। कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने सोमवार को उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय, चाकड़ी एवं कोवाली में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाकर नशा, बाल विवाह, दहेज प्रथा व पोक्सो एक्ट की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी तेजी से नशे की चपेट में आ रही है, जो चिंताजनक है। नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है, इसलिए युवाओं को इससे दूर रहना चाहिए। उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कम उम्र में विवाह होने से बच्चों की शिक्षा बाधित होती है तथा शारीरिक और मानसिक विकास भी प्रभावित होता है। सड़क सुरक्षा को लेकर उन्होंने छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि सभी को यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करना चाहिए। विशेष रूप से 18 वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.