औरंगाबाद, जून 4 -- दाउदनगर प्रखंड के बेलहाडी गांव में आयोजित एक बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव में बढ़ती आपराधिक और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए निगरानी कमेटी को सक्रिय किया जाएगा तथा सख्त नियम लागू किए जाएंगे। बैठक के बाद जारी सूचना में कहा गया कि अब गांव में रात 11 बजे के बाद बिना किसी आवश्यक कारण के घूमने वाले लोगों को निगरानी कमेटी के समक्ष स्पष्टीकरण देना होगा। वहीं विद्यार्थियों के लिए रात 9 बजे के बाद घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि गांव में शराब तस्करी, जुआ तथा बीएस, बॉनफिक्स, व्हाईटनर और सुलेशन जैसे बाहरी नशे के उपयोग एवं कारोबार पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही सरकारी स्कूल बंद होने के बाद किसी भी लड़के को स्कूल परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। निगरानी क...